है आँखों में एक प्यारा सपनाछूले तू आसमान अपना,
जो भी सपना देखा तुने
कर ले तू उनको अब पूरा,
नहीं जरुरत इस सफर में
किसी और की तेरे सपनों में,
कुछ पल प्यार को भूल कर
पहचान अपनी बना तू टट कर,
तरक्की तुझे करनी है तो
प्यार को आड़े मत आने दे
बिन तेरे, मैं कुछ नहीं
इस बात को अब तू जाने दे
चाहती नहीं दूर रहना तुझसे
मज़बूरी ये मेरी हैइस पल तो दुरी ही सही
आगे साथ जरुरी है
इस पल सब भूल जा
तरक्की के रस्ते पर चलता जा
चाहती नहीं दूर रहना तुझसे
मज़बूरी ये मेरी है
इस पल तो दुरी ही सही
आगे साथ जरुरी है
इस पल सब भूल जा
तरक्की के रस्ते पर चलता जा
जिस पल साथी पूछे तेराउस पल तक कुछ बन जा
मानती हूँ सफर है बहुत ही मुश्किल
पर सफर को तय करना है जरुरी
बिना किसी के साथ के
तुझे बढना है जरुरी
हूँ हर दम साथ तेरे
कहने से ये बात डरती हूँ
दे रही हूँ तुझे जो तकलीफे
खुद भी ढंग से जीती नहीं हूँ
किसी से मतलब है नहीं
तुझे परिवार का सामना करना है
मेरा सपना, तेरी तरक्की
अब जल्द ही पूरा करना है
तेरी बातों को याद करके हँस लेती हूँ मैं
बीते हुए उन पलों को याद करके जी लेती हूँ मैं
भुलाना तुझे आसान नहीं पर
दिखाने के लिए भूल जाती हूँ मैं
रुकना है जरुरी, सब्र करना है जरुरी
है मेरा दिल पत्थर, दिखाना है जरुरी
मेरा सपना, तेरी तरक्की
अब जल्द पूरा करना है जरुरी !!
No comments:
Post a Comment