यह वक्त का सिलसिला चलता ही जा रहा
हर एक मोड़ पर कुछ नया सिखा रहा
यह समय का चक्र ही तो है
कभी किसी की आँखों में आंसू
तो कभी होटों पर हसी है भर रहा
एक साथ हजारो खुशी तो
एक साथ कुछ गम भी ये दे रहा
वक्त का एहसास उनको होता है
जो वक्त की नजाकत को समझते है
तो बाद में पछताते जाते हैं
हमारी बातें हमारे वक्त को बयाँ नहीं करती
वो वक्त ही है जो बातों को बयाँ कर देता है
यही तो है वक्त का सिलसिला
जो वक्त आते ही सारे राज खोल देता है !! 

No comments:
Post a Comment